चौपाल में बना हिमाचल का पहला प्लास्टिक वेस्ट पार्क, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चौपाल को किया सम्मानित,

संजीव शर्मा
चौपाल:-21.10.24

विकास खंड चौपाल में हिमाचल का पहला प्लास्टिक वेस्ट पार्क बना है जो की एक विकास की दृष्टि से मत्वपूर्ण कार्य है, वेस्ट प्लास्टिक का इस तरह से सही उपयोग की सरहाना करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विकास खंड चौपाल को सम्मानित किया,विकास खंड चौपाल को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य सेल्फ हेल्फ ग्रुप और एन आर एल एम ग्रुप ने पूर्ण रूप से निभाया तथा उनका मार्ग दर्शन पूरे विकास खंड चौपाल की टीम तथा विकास खंड अधिकारी चौपाल ने किया । चौपाल मे आये ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राणा अनिरुद्ध सिंह ने महिलाओं द्वारा किये गए उत्कृष्ट सेवाएं,बेहतर कार्यशैली और कुशल कार्य के लिए प्रधान परिषद द्वारा की गई पहल के माध्यम से चौपाल को सम्मानित किया गया। जहां एक ओर चौपाल मे हिमाचल प्रदेश का पहला प्लास्टिक वेस्ट पार्क बना वही विकास खंड चौपाल की पूरी टीम सेल्फ हेल्फ ग्रुप की महिलाओं और सभी पंचायतों के ऊर्जावान प्रधानों के सहयोग से चौपाल विकास की दृष्टि से बेहतर कार्य कर रहा हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *