चौपाल के वेद प्रकाश ने रचा इतिहास — गौ सेवा जागरूकता अभियान में बनाया विश्व रिकॉर्ड

संजीव शर्मा
शिमला
20.06.25

चौपाल तहसील के हमाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लिंगजीर पंचायत के पजाडी गाँव के निवासी वेद प्रकाश ने पूरे देश में अपने गाँव और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। वेद प्रकाश, जो वेद सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं, ने गौ सेवा (Cow Care) के लिए अब तक का सबसे बड़ा जन-जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें 50 लाख लोगों तक संदेश पहुँचाया गया।

इस अभियान को Web World Records ने विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि 7 जून 2025 को दर्ज की गई और उन्हें आधिकारिक प्रमाण पत्र 17 जून 2025 को प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि ने गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए जनमानस को जोड़ने का कार्य किया है। वेद प्रकाश द्वारा चलाया गया यह अभियान भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा को पुनः सशक्त करने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

वेद सेवा संस्थान के माध्यम से वेद प्रकाश ने कई वर्षों से समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक जागरूकता के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है। अब उनके इस गौ सेवा अभियान को वैश्विक पहचान मिलना पूरे हिमाचल के लिए गौरव का विषय है।

स्थानीय निवासी, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि सभी वेद प्रकाश को इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और युवाओं को उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दे रहे हैं।
वेद प्रकाश ने गौ माता के संरक्षण और सेवा के लिए भारत में अब तक का सबसे बड़ा जागरूकता अभियान चलाकर Web World Records™ में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करवाया है।

इस ऐतिहासिक अभियान के तहत वेद सेवा संस्थान ने गाँव-गाँव, शहर-शहर, सोशल मीडिया, पत्रिका वितरण, जन सभाओं और प्रचार रथों के माध्यम से 50 लाख लोगों तक गौ सेवा का महत्व पहुँचाया। यह विशाल जागरूकता अभियान 7 जून 2025 को पूर्ण हुआ और इसे 17 जून 2025 को आधिकारिक रूप से Web World Records™ में मान्यता दी गई।

वेद प्रकाश के इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य गायों की रक्षा करना, उन्हें आश्रय देना और समाज में लोगों को गौ माता के धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व से अवगत कराना था। इस अभियान के अंतर्गत:

हज़ारों स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों को गौ सेवा का संकल्प दिलाया।
कई जगह मुफ्त गोशाला निर्माण सहयोग शिविर लगाए गए।

सोशल मीडिया पर विशेष वीडियो संदेश और जागरूकता पोस्ट वायरल की गईं।
स्कूलों, कॉलेजों में विद्यार्थियों को गौ माता की सेवा के प्रति प्रेरित किया गया।
वेद प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि “गाय हमारी संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गौ माता का संरक्षण सिर्फ धार्मिक कर्तव्य ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।”

उनके इस सराहनीय कार्य से पूरे चौपाल क्षेत्र में खुशी और गर्व की लहर है। गाँव से लेकर जिला मुख्यालय तक लोग उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं ने वेद प्रकाश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

वेद सेवा संस्थान
वेद प्रकाश द्वारा स्थापित वेद सेवा संस्थान विगत 15 वर्षों से समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। संस्थान ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, ग्रामीण विकास, शिक्षा, आपदा राहत, स्वास्थ्य जागरूकता और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी कई सराहनीय योजनाएँ चलाई हैं।

वेद प्रकाश ने इस अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक गायों की देखभाल करें, गौशालाओं को सहयोग दें और आने वाली पीढ़ियों को भी इस संस्कार से जोड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *