चौपाल
संजीव शर्मा
08.01.24
चौपाल के हलाऊ लोहान से सम्बन्ध रखने वाले कुलदीप चौहान को किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा द्वारा प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता दीपक पनाईक चौपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र वर्मा और चौपाल किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेंदर ठाकुर से से विचार विमर्श करने के बाद किसान मोर्चा चौपाल का महासचिव बनाया गया, कुलदीप चौहान लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता रहे और अलग अलग जगह पर पार्टी के लिए कार्य करते रहे, उनके कठिन परिश्रम को देखते हुए भाजपा ने उन्हें नए साल का तोफा दिया है,महा सचिव बनने पर कुलदीप चौहान ने डीडी लाइव हिमाचल को बताया कि वह इस चयन से काफी खुश हैं और पार्टी के लिए और किसानों के हित के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष संदीप देष्टा जिला अध्यक्ष संदीप राॅलटा प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता दीपक पनाइक चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलबीर वर्मा चौपाल मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा चौपाल मंडल महामंत्री गुलाब राणा चौपाल मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया (काकू ठाकुर) और समस्त भारतीय जनता पार्टी चौपाल मंडल का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।
