नेरवा
31.10.23 सोमवार
संजीव शर्मा
31अक्टूबर मंगलवार 2023 को भाजपा युवा मोर्चा की परिचय बैठक का आयोजन चौपाल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप समटा की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में चौपाल कुपवी नेरवा के सभी युवाओं ने भाग लिया। प्रदीप समटा ने बैठक की शुरआत की इसके बाद जिला युवा भाजपा उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर ने अपना संबोधन दिया और युवाओं को एक जुट हो कर कार्य करने के बारे मे जानकारी दी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनावों के बारे में चौपाल मंडल को मजबूती देने को लेकर था। चौपाल भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा भी इस सभा में शामिल रहे उन्होंने युवाओं का परिचय भी लिया और नशे से दूर रहने की सलाह भी दी। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने आगामी लोक सभा चुनाव के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि युवाओं को किस तरह से जोड़ा जाए। इस कार्यक्रम में चौपाल भाजपा मंडल के महामंत्री गुलाब राणा, पंकज ठाकुर, अमन शर्मा, आदी सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया
