आई ऐन मेहता बने हिमाचल प्रदेश सरकार में वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता

01.01.2023
शिमला-चौपाल
संजीव शर्मा
हिमाचल प्रदेश सरकार में चौपाल उप मंडल के नगर पंचायत से संबंध रखने वाले आई एन मेहता तथा राकेश ढोलटा पंचायत किहरी को वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया गया जिससे चौपाल की जानता नव वर्ष पर मिलने वाले इस तोफे से काफी खुश नजर आए। आई एन मेहता काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के कार्य कर्ता रहे है और इस से पहले प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रहे है। आई एन मेहता कांग्रेस पार्टी के लीगल सैल के
सदस्य भी रहे। कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से कार्य करने के बाद उन्हें ये सम्मान मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। इसके साथ-साथ राकेश ढोलटा का भी कांग्रेस पार्टी में लंबे समय पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता होने पर उन्हें नव वर्ष का तोहफा मिला।
इस उपल्वधि के लिए चौपाल की जानता में खुशी की लहर है। चौपाल के कांग्रेस युवा नेता सुरेंद्र शर्मा,कांग्रेस प्रदेश के महासचिव रजनीश किमटा और चौपाल कांग्रेस कमेटी तथा समस्त जनता ने आई एन मेहता और राकेश ढोलटा को ये पद मिलने पर बधाई दी। चौपाल की जानता,कांग्रेस कमेटी, सुरेंद्र शर्मा द्वारा चौपाल को मिले तोफे के लिए माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का दिल की गहराइयों से धन्यवाद, किया सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस सम्मान के लिए उन्हें इस सफलता पर नाज है, यह मेहनत का यह फल है। उन्होंने चौपाल को विशेष स्थान मिलने पर हिमाचल सरकार के द्वारा दिए गए इस सम्मान के लिए तथा साथ में नव वर्ष की समस्त जनता को ढेर सारी बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *